1

Showing posts with label होलाष्टक: साधना के फलीभूत होने के दिन. Show all posts
Showing posts with label होलाष्टक: साधना के फलीभूत होने के दिन. Show all posts

होलाष्टक: साधना के फलीभूत होने के दिन


हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष के अंतिम माह फाल्गुन की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। यह हिन्दू धर्म के सबसे प्राचीन उत्सवों में से प्रमुख उत्सव है। इस पर्व का महत्व धर्म ग्रंथों में भी मिलता है। इसलिए इसे वैदिक पर्व भी कहते हैं।
इस पर्व में होलाका नामक अन्न (जिसका संस्कृत भाषा में अर्थ है खेत का आधा कच्चा, आधा पक्का अन्न या भुना हुआ अन्न) से हवन कर प्रसाद लेने की परंपरा थी। संभवत: इसलिए इसका नाम होलिकोत्सव हुआ। श्रीमद्भागवत में भी नई फसल का एक भाग देवताओं को चढ़ाने का महत्व बताया गया है। फाल्गुन माह में आने के कारण इसे फाल्गुनोत्सव भी कहा जाता है।

Lunar Eclipse 2017