कल्याणी प्रददाति वै रविसुता राशेश्चतुर्थाष्टमे।
ढैय्या का मतलब होता है ढाई वर्ष। वैसे तो शनिदेव प्रत्येक राशि में ही ढाई वर्ष रहते हैं। परन्तु ढैय्या का विचार चंद्र राशि से केवल चतुर्थ और अष्टम भाव से ही किया जाता है|
जब शनिदेव चंद्र लग्न (जन्म राशि) के अनुसार चतुर्थ व अष्टम भाव से गोचर करते हैं तो जातक को ढैय्या देते हैं। शनि का प्रभाव जन्म कुण्डली में शनि की स्थिति एवं दशान्तर्दशा पर निर्भर करता है। शनि का अशुभ प्रभाव जातक की जन्म कुण्डली एवं नवांश कुण्डली में शनि की अशुभकारी स्थिति से होता है। ज्योतिष के सामान्य सिद्घान्तों के अनुसार शनि जब अपनी उच्चा राशि, मित्र राशि या अपने नवांश में एवं वर्गोत्तम होने की स्थिति में शुभफल देता है। शनि जन्म कुण्डली के शनि से 3, 6, 10, 11 भावो में भी शुभफल देता है। जन्म कुण्डली के