‘सर्वर्तुपरिवर्त्तस्तु
स्मृतः संवत्सरो बुधैः’ (क्षीरस्वामी कृत अमरकोश) ।
भारतीय मनीषा ने
सभी ऋतुओं के एक पूरे चक्र को संवत्सर के नाम से अभिहित किया है, अर्थात् किसी ऋतु से आरम्भ कर पुनः उसी ऋतु की आवृति तक का
समय एक संवत्सर होता है
‘संवसन्ति ऋतवः
अस्मिन् संवत्सरः’(क्षीरस्वामी कृत अमरकोश,कालवर्ग,20)।
सम +वस्ति +ऋतवः
भाव -अच्छी ऋतु जिसमें है ,उस काल गणना के प्रमाण को
संवत्सर कहते हैं
"रितुभिहि संवत्सरः शक्प्नोती स्थातुम”
दूसरे अर्थों में संवत्सर के अन्दर सभी ऋतुओं
का निवास होता है
निरुक्त ने तो
सभी प्राणियों की आयु की गणना इन्हीं संवत्सरों के द्वारा होने के कारण कहा है कि
जिसमें सभी प्राणियों का वास हो, समय के उस विभाग को संवत्सर
कहते हैं—
‘संवत्सरः
संवसन्ते अस्मिन् भूतानि’ (निरुक्त, अ.4, पा.4, खं.27)
