शरद-संक्रांति और महाशिवरात्रि के मध्य आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है | इस अमावस्या के विषय में कहा गया है कि इस दिन मन, कर्म, तथा वाणी पर संयम रखना चाहिए इसीलिए इस अमावस्या पर मौन व्रत रखा जाता है। यह योग पर आधारित महाव्रत है। इस व्रत में व्रत करने वाले को पूरे दिन मौन व्रत का पालन करना होता है | इसीलिए इसे मौनी अमावस कहा जाता है | कुछ साधक तो मौनी अमावस से शुरू करके महा शिवरात्रि तक मौन व्रत का पालन करते हैं |
