1

Showing posts with label चंद्र ग्रहण. Show all posts
Showing posts with label चंद्र ग्रहण. Show all posts

चंद्र ग्रहण, श्रावणी पर्व ओर रक्षाबंधन 2017

इस बार वर्ष 2017  में श्रावण शुक्ल पूर्णिमा रक्षा बंधन पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का साया -अंजु आनंद ।
7 अगस्त 2017 सोमवार को रक्षाबंधन पर खंड ग्रास चंद्र ग्रहण घटित होगा जो पूरे भारत वर्ष में दृश्य होगा । रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण और भद्रा का योग बनने के कारण लोगों में यह जानने की उत्सुकता है कि श्रावणी उपाकर्म कब किया जाए और राखी कब बांधी जाए । 

ग्रहण के स्पर्शादि काल चंडीगढ़ के समयानुसार: 


चंद्र ग्रहण का स्पर्श - रात्रि 10 बजकर 52 मिनट 7 अगस्त 2017
मध्य काल - रात्रि 11 बजकर 50 मिनट 
मोक्ष मध्यरात्रि में 00 बजकर 48 मिनट 
पर्व काल  1 घंटा 55 मिनट
परमग्रासमान 0.25  (25%)

इस ग्रहण में चन्द्रबिम्ब दक्षिण की ओर से ग्रस्त दिखेगा 

ग्रहण का सूतक काल सोमवार, 7 अगस्त दोपहर 01 बजकर 52 मिनट से 

मकर राशि, श्रवण नक्षत्र में होने वाला यह चंद्रग्रहण भारत समेत एशिया के अधिकांश देशों, ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय देशों, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों में दिखाई देगा।

भद्रा की समाप्ति और चंद्र ग्रहण का सूतक लगने के बीच के समय में रक्षाबंधन और श्रवण पूजन करना शुभ रहेगा।

पूर्णिमा के दिन भद्रा का साया सुबह 11:04  मिनट तक रहेगा इसलिए भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्यौहार इस वर्ष 11:04  मिनट से दोपहर 01  बज कर 50  मिनट तक शुभ रहेगा।

यह चंद्र ग्रहण श्रवण नक्षत्र, मकर राशि में लगेगा। श्रवण चंद्रमा का नक्षत्र है इसलिए जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की स्थित कमजोर है उनके लिए यह ग्रहण कष्टकारी रहेगा । 

मुहूत्र्तचिंतामणि में कहा गया है - 

Lunar Eclipse 2017