1

राशि अनुसार होली के लिए कपड़ों और गुलाल का चयन




अपनी राशि अनुसार होली के लिए कपड़ों और गुलाल / अबीर के रंग का चयन करें

मेष राशिमेष राशि वालों के लिए लाल और गुलाबी रंग सर्वोत्तम है साथ ही लाल कपड़े पहन कर लाल गुलाल में गुलाब की खुशबु मिला कर होली खेलें तो शुभ रहेगा।
मेष राशि वाले जातक मसूर की दाल की बना कोई भी पकवान अपने मेहमानों को खिलाएं।
होली खेलने के बाद नये कपड़े पहन कर सीधे घर के मन्दिर में जायें और भगवान का आशीर्वाद लें।


वृषभ राशिवृषभ राशि के लोग सफेद और क्रीम रंग से होली खेलें। साथ ही सिल्क के सफेद या स्काईब्लू रंग के कपडे पहन कर नीले रंग मे चमेली की खुशबु मिला कर होली खेलें।
वृष राशि वाले जातक कोई भी सुगन्धित मिठाई मेहमानों को परोसें।
होली खेलने के बाद नये कपड़े पहनने के तुरन्त बाद सीढ़ियां चढ़ें या गणेश जी के दर्शन करें।


मिथुन राशिमिथुन राशि के लोगों के लिए हरा और पीले रंग शुभ होता है सिन्थैटिक हरे रंग के कपडे पहन कर हरे गुलाल मे चम्पा की खुशबु मिला कर होली खेलें।
होली के पकवान बनाने के लिए मूंग की दाल उपयोग में लाएं ।
होली खेलने के बाद खजूर खायें या मोज़े जरुर पहनें।

कर्क राशिकर्क राशि के लोगों के लिए सफेद और क्रीम रंग का उपयोग बेहतर होगा। 
कर्क राशि के जातक सफेद कॉटन या गुलाबी रंग के कपडे पहन कर गुलाबी रंग में लवैन्डर की खुशबु मिला कर होली खेलें।
कर्क राशि वाले जातक दूध से बनी मिठाई या कोई भी पकवान मेहमानों को परोसें।
होली खेलने के बाद केसर की पत्ती मुंह में डालें।

सिंह राशिसिंह राशि वालों के लिए पीला और केसरिया रंग काफी अच्छा होता है।
सिंह राशि के जातक लिनिन ऑरेन्ज या सफेद कपडे पहन कर आंरेन्ज अबीर / गुलाल में कस्तूरी की खुशबु मिला कर होली खेलें।
सिंह राशि वाले जातक गरम -गरम दूध परोसें।
होली खेलने के बाद लाल सिन्दूर का टीका मस्तक पर लगायें।

कन्या राशिकन्या राशि के लोगों के लिए हरा रंग श्रेष्ठ माना जाता है।
कन्या राशि के जातक हरे रंग के कॉटन के कपडे पहन कर हरे रंग के गुलाल में नाग चम्पा की खुशबु मिला कर होली खेलें।
कन्या राशि वाले जातक आज के दिन अपने मेहमानों को पिस्ते से बनी बर्फी परोसें।
होली खेलने के बाद कपूर को हाथ में मसल कर सूंघना चाहिये।

तुला राशितुला राशि के लोगों के लिए सफेद और पीला रंग शुभ होता है। 
 तुला राशि के जातक स्काईब्लू / सफेद सिल्क रंग के कपड़े पहने और नीले रंग के गुलाल में बेला की खुशबु मिला कर होली खेलें। तुला राशि के जातक दही या मलाई से बने हुए पकवान अपने मेहमानों को परोसें| होली खेलने के बाद शहतूत खाना चाहिये।


 वृश्चिक राशिवृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाल और गुलाबी रंग श्रेष्ठ है। वृश्चिक राशि के जातक मैरून या ब्राउन कॉटन के कपडे पहने और मैरून रंग के गुलाल में रोज मैरी की खुशबु मिला कर होली खेलें।
आज आप अपने मेहमानों को कुछ तीखा खिलाएं जिसमे लाल मिर्च का प्रयोग अवश्य हुआ हो।
होली खेलने के बाद सर पर टोपी लगाना या पगड़ी बांधना विशेष शुभ होता है।


धनु राशिधनु राशि के लोगों के लिए लाल व पीला रंग सर्वोत्तम है।
 धनु राशि के जातक सिल्क क्रीम रंग के कपडे पहन कर पीले रंग के गुलाल में केसर /केसर की खुशबु मिला कर होली खेलें।
मेहमानों के लिए बनने वाले पकवानों में आज धनु राशि के जातक केसर जरूर मिलाएं केसर बर्फी या गुझिया खिलाएं। होली खेलने के बाद नये कपड़े पहनने के बाद बांई आंख से चांदी को स्पर्श करना शुभ होगा।


 मकर राशिमकर राशि के लोगों के लिए नीला और हरा रंग शुभ माना गया है।  मकर राशि के जातक सिन्थैटिक ब्लू या ब्राउन रंग के कपडे पहन कर नीले रंग के गुलाल में मुश्कम्बर की खुशबु मिला कर होली खेलें।
मकर राशि के जातक आज चॉकलेट बर्फी से मेहमानों का मुँह मीठा करवाये।
होली खेलने के बाद नये कपड़े में एक पेन लगाकर घर से निकले।
नये कपड़े में एक पेन लगाकर घर से निकले।

 कुंभ राशिकुंभ राशि के लोगों के लिए नीला रंग शुभ होता है। कुम्भ राशि के जातक नीले या काले रंग के कपडे पहन पर्पल रंग के गुलाल में चन्दन मिला कर होली खेलें| कुम्भ राशि के जातक आप होली के शुभावसर पर अपने मेहमानों को कला नमक डाल कर दही बड़े खिलाएं।
होली खेलने के बाद नये कपड़े पहनने से पहले चेहरे को दही से धोना चाहिये और कपड़ो पर सुगन्ध जरुर लगानी चाहिये।

 मीनमीन राशि वालों को हर संभव पीले और लाल रंग से ही होली खेलना चाहिए।  मीन राशि के जातक सिल्क के गोल्डन येलो रंग के कपडे पहने और पीले रंग के गुलाल में लैमन ग्रास मिला कर होली खेलें।
धनु राशि के जातक आज होली के अवसर पर बेसन की बर्फी/ लड़डू से अपने मेहमानों का मुँह मीठा करवाएं।
होली खेलने के बाद नये कपड़े पहनने के बाद थोड़ा गुड़ खाना शुभ रहेगा।


No comments:

Post a Comment

We appreciate your comments.

Lunar Eclipse 2017